Dark Mode
उद्योग भवन में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ

उद्योग भवन में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ

 

जयपुर। सद्भावना दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सद्भावना और एकता की शपथ ली।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की 20 अगस्त को जयंती प्रतिवर्ष सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाती है। 20 अगस्त को राजकीय अवकाश के कारण आज सद्भावना दिवस मनाया गया। इस दौरान समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जातिसम्प्रदायक्षेत्रभाषा व धर्म का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद को बातचीत व संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की शपथ ली।

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की वित्तीय सलाहकार श्रीमती प्रीति शर्माअतिरिक्त निदेशक श्री आर.के.आमेरियाश्री एस. एस. शाहश्री विपुल जानीसंयुक्त निदेशक श्री सी.बी.नवलश्री आर.के.सेठियाश्री संजय मामगेन सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!