अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विशेष योग्यजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक मतदाता जागरूक की दिलाई शपथ
सवाई माधोपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव में नागरिकों द्वारा शत-प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
स्वीप टीम प्रभारी नीरज भास्कर ने बताया कि स्वीप गतिविधियों का प्रमुख लक्ष्य निर्वाचनों के दौरान सभी पात्र नागरिकों को वोट देने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वीप टीम द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विशेष योग्यजनों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान स्वीप टीम द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विशेष योग्यजनों को ईवीएम मशीन के माध्यम से वोट डालने की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया गया। इसके साथ ही कर्मचारियो एवं विशेष योग्यजन को कन्ट्रोल यूनिट वेलट यूनिट एवं वीवीपेट मशीन किस प्रकार कार्य करती है इसका प्रदर्शन भी किया गया।
मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ:- स्वीप टीम के सदस्य रघुवर दयाल मथुरिया ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विशेष योग्यजन को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मीना आर्य, श्रीदास मीना, जितेन्द्र कुमार खंगार, बुद्धिप्रकाश गुर्जर, नरसी लाल प्रजापति, यशवन्त गुर्जर, भावना शर्मा एवं हरीश मीना उपस्थित रहे।