अखिल भारतीय मनरेगा मेट महासंघ के पदाधिकारी जाएंगे कैथल हरियाणा में
रायसिंहनगर . अखिल भारतीय मनरेगा मेट महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगल नायक मुख्य अतिथि के रूप में जिला कैथल राज्य हरियाणा में 23 फरवरी गुरुवार को प्रदेश स्तरीय जनसभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश कैथल व प्रदेश मीडिया प्रभारी राजस्थान रामस्वरूप नायक ने बताया कि जिला कैथल हरियाणा में राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगल नायक के साथ मुख्य वक्ता के रूप में संयोजक ओमप्रकाश पूनिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय कुमार, पंजाब श्री चंद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बीकर सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमनदीप कौर, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार राष्ट्रीय सचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि काफी संख्या में जिला कैथल हरियाणा में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें मेट महासंघ कि सेंट्रर सरकार से प्रमुख मांग है। संपूर्ण भारत में मनरेगा मेट को संविदा कर्मी का दर्जा दिया जाए। मनरेगा मेट को ऑनलाइन हाजरी हेतु मोबाइल उपलब्ध करवाया जाए। पंचायत समिति स्तर पर एडिट ऑप्शन लागू किया जाए। मनरेगा में 200 दिन का रोजगार दिया जाए। संपूर्ण भारत में मनरेगा श्रमिकों को 500 रु मजदूरी दी जाए। अन्य प्रमुख मांगों को लेकर हरियाणा सरकार को ज्ञापन भी सौंपा जायेगा।