Dark Mode
रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था की माॅनिटरिंग के लिये फील्ड में रहकर अधिकारी करेंगे निरीक्षण

रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था की माॅनिटरिंग के लिये फील्ड में रहकर अधिकारी करेंगे निरीक्षण

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ ने शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिये जोन एवं वार्डो के व्यवसायिक बाजारों में रात्रि की पारी में सफाई माॅनिटरिंग के लिये अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिसके अन्तर्गत मुख्य अभियन्ता श्री अनिल सिंघल को मुरलीपुरा जोन की सीकर रोड़ बाजार, उपायुक्त श्री मुकेश कुमार मूण्ड को विद्याधर नगर जोन की पुराना विद्याधर नगर व्यापार मंडल, उपायुक्त कार्मिक श्रीमती कविता चौधरी को झोटवाड़ा जोन की बजरंग द्वार व्यापार मंडल, रावण गेट, उपायुक्त श्री मुकेश कुमार मानसारोवर जोन की मध्यम मार्ग व्यापार मंडल, रजत पथ से वीटी रोड़ चौराहे तक, उपायुक्त श्री संदीप दाधीच सांगानेर जोन की मुख्य सांगानेर बाजार में सहित 28 अधिकारियों की रात्रि की पारी में दुकानों के बंद होने के समय पर कचरा एकत्रित करने की रेण्डम सफाई माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!