Dark Mode
मुआवजा राशि नहीं देने पर सील किए गए दो बीमा कंपनियों के दफ्तर

मुआवजा राशि नहीं देने पर सील किए गए दो बीमा कंपनियों के दफ्तर

शाहजहांपुर जिले में अदालत के आदेश के बावजूद दुर्घटना बीमा की दावा राशि का भुगतान नहीं करने पर दो बीमा कंपनियों के दफ्तर जिलाधिकारी के आदेश पर सील कर दिए गए और एक कंपनी के बैंक खाते से लेन-देन पर रोक लगा दी गई है।जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि दुर्घटना बीमा की धनराशि अदा नहीं करने पर तीन बीमा कंपनियों के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की गई।इसके तहत ओरिएंटल इंश्योरेंस तथा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालयों को बुधवार की रात सील कर दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारी तथा पुलिस बल मौजूद था। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के बैंक खाते से लेन-देन पर रोक लगा दी गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!