Dark Mode
लक्ष्य पूर्ति के लिए अवकाश के दिन भी खुलेंगे कार्यालय

लक्ष्य पूर्ति के लिए अवकाश के दिन भी खुलेंगे कार्यालय

बारां। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए विभाग को आवंटित किए गए राजस्व लक्ष्यों को शत प्रतिशत अर्जित करने एवं विशेष राहत योजना (एमनेस्टी) की क्रियान्विति के लिए मार्च माह 2024 में 23 मार्च, 29 मार्च, 30 मार्च व 31 मार्च 2024 के राजकीय अवकाशों में जिला परिवहन कार्यालय, वाणिज्य कर कार्यालय, समस्त पदेन उप पंजीयक कार्यालय एवं राजस्व से संबंधित सभी विभाग जिले में पूर्णकालीन एवं सामान्य कार्यदिवसों के अनुसार खुले रहेगे। इस अवधि में आम जनता को परेशानी नहीं हो इसलिए समस्त अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित रहते हुए राजकीय अवकाशों में सभी प्रकार के दस्तावेजों का पंजीयन, बकाया राशि की वसूली से सम्बन्धित समस्त कार्य सम्पादित करेंगें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!