अंबा माता मेले में व्यवस्थाओं का अधिकारियों ने लिया जायजा
प्रतापगढ़। अंबा माता मेले का मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बसेर ने विकास अधिकारी राकेश निनामा, अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश चंद्र खटीक एवं मेला प्रबंधन टीम के साथ मंगलवार को अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेला परिसर में सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, आवागमन सहित श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मेला प्रबंधन टीम को मेले के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।