Dark Mode
27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भीलवाड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे ओझा

27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भीलवाड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे ओझा

सवाईपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नासिक महाराष्ट्र में 12 से 16 जनवरी को आयोजित होने वाले 27 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भीलवाड़ा जिले से पक्षी ग्राम चावंडिया के शुभम ओझा प्रतिनिधित्व करेंगे । राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शुभम ओझा विषय विशेषज्ञो के साथ में अपने विचार साझा करेंगे साथ ही भारतीय योग परंपरा एवं राजस्थानी संस्कृति को मजबूत करने हेतु विभिन्न राज्यों के युवाओं से चर्चा करेंगे । ओझा इससे पूर्व 8वें प्रवासी भारतीय दिवस पर इंदौर मे राजस्थान एवं नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश में भीलवाड़ा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं । इस कार्यक्रम में उनके साथ शाहपुरा जिले से बनेडा के राजू लाल जाट भी भाग लेंगे । इनका चयन जिला एवं राज्य स्तर पर युवा विकास एवं जागरुकता के लिए विशेष योगदान के लिए हुआ है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!