Dark Mode
ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 20 प्रतिशत चढ़ा

ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 20 प्रतिशत चढ़ा

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को 20 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 19.99 प्रतिशत उछलकर 132.76 रुपये पर और एनएसई पर 20 प्रतिशत के उछाल के साथ 133.08 रुपये पर बंद हुआ।
भाविश अग्रवाल की अगुवाई वाली इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनी के शेयर नौ अगस्त को बाजार में सूचीबद्ध हुआ था। शेयर अपने निर्गम मूल्य 76 रुपये से वर्तमान में करीब 75 प्रतिशत चढ़ चुका है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!