Dark Mode
महंगाई में राहत पाकर स्वाभिमान से जिएंगे वृद्ध दम्पति

महंगाई में राहत पाकर स्वाभिमान से जिएंगे वृद्ध दम्पति

5 योजनाओ के लाभ से चिंता मुक्त हुआ जीवन

कोटा । सरकार बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए विभिन्न स्थानों पर महंगाई राहत शिविर लगाकर आमजन को 10 जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ रही है। आमजन भी महंगाई राहत शिविर में उत्साह के साथ आकर विभिन्न योजनाओं लाभ ले रहे हैं।
रंगबाड़ी के लौहार बस्ती के रहने वाले पूरणमल जिनकी उम्र लगभग 70 वर्ष है। वृद्धावस्था में महंगाई से राहत पाने की आस लिए महंगाई राहत शिविर में पहुंचे, जहाँ उनको 5 योजनाओं का पात्र पाया गया। पूरणमल एवं उनकी पत्नी ज्यानी बाई को मुख्यमंत्री निशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दुर्घटना बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का लाभ मिला है। पूरणमल के बेटे सब्जी बेचकर अपने परिवार का लालन-पालन करते हैं। ऐसे में वृद्ध माता-पिता के स्वास्थ्य एवं अन्य खर्चें उठा पाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो रहा था। लेकिन महंगाई से मिली इस राहत के बाद रसोई एवं स्वास्थ्य संबंधी खर्चों से पूरणमल और ज्यानी बाई अब बेफ़िक्र है। सरकार को आभार व्यक्त करते हुए पूरणमल कहते कि पेंशन एवं अन्य राहत से सरकार ने उनको आत्म सम्मान से जीने की राह दिखाई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!