Dark Mode
अरनिया गांव में वृद्ध ने लगाई फाँसी

अरनिया गांव में वृद्ध ने लगाई फाँसी

गंगापुर -भीलवाड़ा . गंगापुर थाना क्षेत्र में अरनिया गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक वृद्ध ने मकान के अंदर फाँसी लगाकर जान दे दी।
एएसआई कैलाश जीनगर ने बताया कि अरनिया गांव निवासी 61 वर्षीय अमरचंद पिता मियाला बैरवा ने दोपहर में मकान में फांसी लगा दी । घटना की जानकारी मृतक की पोती को लगी जब वो स्कूल से घर लौटी। इसके बाद खेत पर गए परिजनों को सूचित किया गया। घटना की सूचना पर गंगापुर पुलिस मौके पर पहुँची। मृतक को गंगापुर अस्पताल लाया गया जहाँ पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!