पुरातन छात्र व दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न
छीपाबड़ौद। विद्या भारती द्वारा संचालित सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर छीपाबड़ौद के सभागार में विद्या भारती के पूर्व छात्रों का दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार को संपन्न हुआ। धरोहर 2023 के नाम से आयोजन में विद्यालय के उच्च कक्षाओं में अध्यनरत एवं स्थापित पूर्व 48 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने विचार व्यक्त कर अपनी स्मृतियों को साझा किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अमृत लाल मीणा( प्रधानाचार्य आदर्श विद्या मंदिर छबड़ा), अध्यक्षता ललित प्रजापति(C H O मधुबन, बिहार) रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, मां सरस्वती के समक्ष दीपप्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत मेघराज नागर, चेतन नागर ने किया। समारोह के मुख्य वक्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकारों में पूर्व छात्र अपना योगदान दे ,उन्होंने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय में पढ़ने वाले पूर्व छात्रों की संस्कारों से समाज में अलग पहचान है। उन्होंने उपस्थित पूर्व विद्यार्थियों को विद्या भारती संस्थान के अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि विद्या भारती शिक्षा, संस्कार, अध्यात्म की त्रिवेणी है, जो भारत की भावी पीढ़ी को देश के प्रति प्यार करना सिखाती है । वर्तमान में विद्या भारती पूर्व छात्र संगठन विश्व का सबसे बड़ा पूर्व छात्रों का संगठन है जो ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्टर्ड है। कार्यक्रम में राजकीय सेवा में नव चयनित भैया बहन उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने शत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया। प्रधानाचार्य जोधराज नागर ने बताया कि परिषद के प्रमुख ललित कुमार नागर ने पूर्व छात्र परिषद द्वारा किये गए सेवा कार्यों के वार्षिक प्रतिवेदन से अवगत कराया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य दीदी उपस्थित रहे। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।