गोपीनाथ मंदिर पर पहनाई ओम पताका
सरवाड़ . कस्बे में शुक्रवार को ऐतिहासिक गोपीनाथजी मंदिर पर नगर पालिका अध्यक्ष छगन कंवर राठौड़ ने ओम पताका पहनाकर शुभ संदेश दिया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन शंकर सिंह राठौड़, रामस्वरूप प्रजापति, संजय शर्मा, अमित जैन, संजय साहू, कुलदीप सिंह जैसावत, मांगीलाल माली, ओमप्रकाश पारीक आदि मौजूद रहे।