सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ओमप्रकाश लोहिया का किया स्वागत
बीदासर। नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ओमप्रकाश लोहिया ने सफाई कार्मिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी और अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार रंगा को संबधित समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान आयोग सदस्य ने कहा कि राज्य में 13,184 सफाई कर्मचारियों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इसके लिए वित विभाग को प्रस्ताव भिजवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और आयोग सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर निरन्तर प्रयासरत है। इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे है तथा सफाई कर्मचारी आयोग के निर्देशानुसार राज्य की सभी नगर निकायों में पहुंचकर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुन कर उनके निस्तारण करने के सार्थक प्रयास कर रहे है, उन्होंने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की भर्ती, पदोन्नति, समय पर वेतन दिलाने को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि गैर बाल्मीकि समाज के कार्मिकों को उनके मूल पदों पर ही नियुक्त कर जल्द पालना रिपोर्ट भिजवाई जावे।। लोहिया ने राजस्थान सरकार की योजनाओं के बारे मैं जानकारी देते हुए कहा कि आमजन महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करा कर दस विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। इस दौरान लोहिया को बाबा अंबेडकर की तस्वीर भेंट की ओर साफा माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष मेराज उल हसन छींपा, जेईएन मुकेश स्वामी, ताराचन्द लोहिया, मगराज लोहिया, भागीरथ तेजस्वी, मोहनलाल, रेंवतराम लोहिया, मुकेश तेजस्वी, बाबुलाल गोयल, धर्मचंद लोहिया, सुभाष तेजस्वी, मगराज बाल्मीकि, गिरधारी लाल, अमित कुमार, रौनक सिहोता, श्रीकृष्ण तेजस्वी, विनोद, गौतम, संदीप आदि उपस्थित रहे।