राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर
लाभार्थी उत्सव थीम पर कार्यक्रम का आयोजन
दौसा . राजस्थान दिवस के शुभ अवसर पर गुरुवार 30 मार्च को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर लाभार्थी उत्सव थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा विभिन्न जिलों से जुड़े लार्भाथियों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। इस श्रृंखला में जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन रामकरण जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौसा में कृषि विपणन एवं सम्पदा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लार्भाथियों से संवाद करते हुए राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा ने लार्भाथियों से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम से यह दृढ़ निश्चय लेकर जाए की राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार कर लोगों को लाभान्वित करावें ताकि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने लार्भाथियों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, सामाजिक पेंशन योजनाएँ एवं किसानों को 2000यूनिट बिजली फ्री योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पिछले चार वर्ष में दौसा विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कायोर्ं के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि पिछले 50 सालों में दौसा में दो कालेज खोले गये वही मेरे कार्यकाल में 8 नई कालेज खोलकर शिक्षा लेने का माध्यम खोला है। इसके साथ ही मेडीकल कालेज, पोलोटेक्निक कालेज, कृषि कालेज, ला कालेज खोलने के साथ पीने के पानी व शहरी क्षेत्र में सडकों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूरा करवाने का कार्य किया गया है। दौसा विधान सभा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में अग्रणी जिला है वही विकास के पायदान पर भी अग्रणी जिलों की श्रेणी में आ रहा है। इसके अतिरिक्त राज्यमंत्री मीणा ने कार्यक्रम स्थल पर लार्भाथियों से सीधा संवाद कर उनके अनुभवों के बारे में जानकारी लेते हुये पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही।
कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति श्रीमती ममता चौधरी व दौसा पंचायत समिति प्रधान प्रह्लाद नारायण मीणा ने भी लार्भाथियों से संवाद करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं के अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार करने की अपील की।कार्यक्रम में जिला कलेक्टर कमर चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेश कुमार, जिला परिषद के मुख्य र्कायकारी अधिकारी रामकिशोर मीणा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा0 लालचन्द कायल, नगर परिषद आयुक्त विश्वामित्र मीणा, उपखंड अधिकारी दौसा संजय कुमार गोरा, उपखंड अधिकारी सैंथल नीतू करोल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुभाष बिलोनिया,जयपुर विद्युत वितरण निगम लि0 के अधीक्षण अभियन्ता रामहेत मीना, आईसीडीएस के उपनिदेशक डा0 धर्मवीर मीणा , आरसीएचओ डा0 सीताराम मीना,सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक आर एस बैरवा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्दराम माली, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डा0 करतार सिंह मीना, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक युगल किशोर मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामकिशोर मीना ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य पुष्पेन्द्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग की स्टेंडी लगाकर योजनाओं एवं अर्जित उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया गया।