Dark Mode
शिवरात्रि के उपलक्ष्य में भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

शिवरात्रि के उपलक्ष्य में भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

 
 
 
छीपाबड़ौद.   हरनावदाशाहजी में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में छठे दिन रविवार को बाबा महाकाल के विशाल भंडारे का शुभारंभ संत रामानंद आश्रम के संत अभिराम दास जी त्यागी द्वारा किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वही लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर शिव का आशीर्वाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से देर रात्रि तक चला। महाशिवरात्रि के उपलक्ष में शिवालय मंदिर गुफा पर चल रहे छह दिवसीय आयोजनों में प्रथम दिन माता पूजन, दूसरे दिन हल्दी, तीसरे दिन मेहंदी की रस्म, चौथे दिन मंगल कलश यात्रा, पांचवें दिन बाबा महाकाल की शाही बरात के साथ छठे दिन विशाल भंडारे का आयोजन के साथ महाशिवरात्रि का आयोजन समापन हुआ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!