Dark Mode
महिला से हुई लूट की वारदात का खुलासा कर किया एक आरोपी को गिरफ्तार

महिला से हुई लूट की वारदात का खुलासा कर किया एक आरोपी को गिरफ्तार

बून्दी। सोमवार को रजत गृह कॉलोनी में दिनदहाड़े बिस्कुट लेने के बहाने दुकान में घुस कर नकाबपोश बदमाश द्वारा एक महिला दुकानदार को घायल कर बदमाश गल्ले से 6 हजार रुपए ले जाने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए सदर थाना पुलिस की टीम ने वारदात मे सम्मिलित एक आरोपी को बापर्दा गिरप्तार करा घटना मे प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल बरामद करने मे सफलता प्राप्त की।
सदर थानाधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने बून्दी जिले मे हाल मे ही घटित लूट/ चोरी की वारदातो को गंभीरता से लेते हुए उनके खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य संकलन कर एवं मुखबीर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार प्रयासों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को तलाश कर अपराधी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।
सदर थानाधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि फरियादी मनोहर बावड़ी के सामने बूंदी निवासी विद्यानंद दाधीच ने रिपोर्ट दी थी कि मेरी पत्नी कमलेश दाधीच गेट नं 6 के ऊपर अपनी किराने की दुकान का संचालन करती हैं। सोमवार 1 अप्रैल को दोपहर में 2 - 2.30 के करीब एक व्यक्ति दुकान पर आया और बिस्कुट का पैकेट लेने के बहाने दुकान के अन्दर घुस कर मेरी पत्नि से मारपीट कर दुकान से पांच छ हजार रुपये लेकर मारपीट कर भाग गया। सदर थाना पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
लूट की वारद वारदाते बनी परेशानी का सबब
शहर में लूट की वारदाते पुलिस व आमजन के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही हैं। वारदातों को लेकर पुलिस की चुस्ती नहीं होने से अपराधी बेखौफ होकर घुम रहे हैं। मंगलवार रात करीबन 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के पास हनुमान धर्मशाला के बाहर से एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन तोड़कर ले गए। पीड़ित प्रेमलता जांगिड़ हनुमान धर्मशाला के बाहर से जा रही थी, इसी दौरान यह वारदात हुई। प्रेमलता ने बताया कि बाइक से आए दो बदमाश एक ही झपट्टे में सवा दो तोले की सोने की चेन तोड़ कर ले गए। इस चेन की कीमत 1 लाख 75000 करीब है। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी थी, लेकिन बदमाशों का सुराग देररात तक नहीं लग पाया था। वारदात स्थल से कंट्रोल रूम महज 50 मीटर दूर है, ऐसे में बदमाशों द्वारा की गई वारदात पुलिस के लिए भी चैलेंज हैं। घटना को लेकर आमजन में रोष व्याप्त हो गया और इन वारदातों के लिए पुलिस प्रशासन की नाकामी को कोसते हुए नाराजगी व्यक्त की। इन वारदातों को लेकर कालू कटारा ने असामाजिक तत्वों तथा नशे के व्यापार में लिप्त अपराधी तत्वों पर कार्यवही की आवश्यकता जताई।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!