अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सहित एक आरोपी गिरफ्तार
फलोदी। पुलिस थाना लोहावट टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 14.500 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मध्यनजर अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ के भण्डारण, परिवहन, तथा खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के समस्त थानाधिकारियों को कार्यवाही करने बाबत निर्देश जारी किए गए थे। जिसकी पालना में सौरभ तिवाड़ी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के सुपरविजन व शंकरलाल मंसुरिया वृताधिकारी लोहावट के निर्देशन मे बद्रीप्रसाद नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना लोहावट के नेतृत्व मे टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए सरहद भजननगर में अवैध मादक पदार्थ 14.500 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी सुरेन्द्र पुत्र बुधाराम जाति विश्नोई निवासी भजननगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।