Dark Mode
लूट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 8 माह से चल रहा था फरार

लूट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 8 माह से चल रहा था फरार

जोधपुर. अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट कि विवेक विहार थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में वांटेड चल रहे 3000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। इसमें डकैती, हत्या का प्रयास, मारपीट के मामले भी शामिल है।
थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया की 3000 के इनामी बदमाश गोदारों की ढाणी भालू राजवा चामू निवासी भजन लाल पुत्र मंगलाराम बिश्नोई फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को उसके गांव भालू राजवा से दस्तयाब किया। आरोपी भजनलाल कुड़ी भगतासनी में आर्म्स एक्ट और लूट के मामले में पिछले 8 महीने से फरार चल रहा था।
कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई भगाराम, हेड कॉन्स्टेबल दौलाराम शामिल थे। गौरतलब है कि इन दिनों पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं अवैध हथियारों के खिलाफ भी पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!