निवाई में साढ़े उन्नीस किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
टोंक । जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन द्वारा थाना निवाई क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ एंव अवैध मादक पदार्थो के व्यापार एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए किये गये आदेशों की पालना में अति. पुलिस अधीक्षक टोंक श्रीमति सरिता सिंह, वृत्ताधिकारी निवाई महावीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी निवाई हरिराम के नेतृत्व में गठित निवाई थाने की टीम के हैड कांनि. महावीर, अमरचन्द, कांनि. सुखराम, भारतभूषण, शंकर, महिला कांनि. श्रीमति अनिता एवं जिला विशेष टीम के हैड कांनि. इकबाल, कांनि. मंजूर, जीतराम, राकेश, सांवरा, गंगालाल एवं चालक शिवपाल द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये पुलिस थाना निवाई क्षैत्र के ग्राम डांगरथल से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 19 किलो 56 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। थानाधिकारी निवाई हरिराम ने बताया कि 8 मार्च शुक्रवार को पुलिस एवं जिला विशेष टीम के साथ दौराने गश्त सूचना मिली कि ग्राम डांगरथल से जोधपुरिया जाने वाले रास्ते पर स्थित कानजी गुर्जर टेन्ट वाले के मकान के बाहर बनी हुई दुकान के अन्दर गांजे से भरे हुये कट्टे रखे हुये है तथा मकान के पीछे स्थित खेत में रंजके की आड़ में गांजे के पौधों की खेती कर रखी है। सूचना मिलने पर कानजी गुर्जर के मकान पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे, जहां दुकान के अन्दर काउन्टर पर एक व्यक्ति बैठा हुआ मिला, जिससे नाम पता पूछा तो अपना नाम कानाराम गुर्जर उर्फ कानजी पुत्र रामकिशोर गुर्जर (40) साल निवासी डांगरथल पुलिस थाना निवाई जिला टोंक होना बताया। दुकान की तलाशी लेने के दौरान दो प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनको खोलकर देखा गया तो कट्टों में मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। उक्त व्यक्ति से गांजे के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो अपने मकान के पीछे स्थित खेत में जानवरों का चारा रंजका कासमी की आड़ में गांजा उगाकर तैयार होने पर पौधों को उखाडक़र गांजे की पत्तियों को तोडक़र कट्टों में भरना बताया। थानाधिकारी निवाई हरीराम ने बताया कि आरोपी के पास गांजे की खेती करने का वैद्य अनुज्ञापत्र नहीं होने के फलस्वरूप अवैध गांजे को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है।