पुलिस कार्यवाही में अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
फलोदी। पुलिस थाना भोजासर टीम व जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सरहद आउ में समराथल हाईवे होटल व दुकान में विभिन्न ब्रान्ड की अवैध शराब सहित अभियुक्त सुभाष पुत्र फरसाराम जाति विश्नोई निवासी कालीराणानगर पुलिस थाना भोजासर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि जिले में हार्डकोर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर की चैकिंग, ईनामी अपराधी, अवैध शराब व मादक पदार्थ की धरपकड़़ का अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जिले के समस्त थानाधिकारियों को थाना स्तर पर अलग अलग टीमें बनाकर अधिक से अधिक कार्यवाही करने बाबत निर्देश दिये गये। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी सौरभ तिवाड़ी के सुपरवीजन व वृताधिकारी लोहावट शंकरलाल मंसुरिया के निर्देशन मे जमील खान थानाधिकारी पुलिस थाना भोजासर व जिला स्पेशल टीम प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व मे टीम द्वारा 15.11.2023 को मुखबिर सूचना अनुसार आउ से छीतरबेरा जाने वाली रोड पर सरहद आउ में समराथल हाईवे होटल व दुकान पर दबिश दी जाकर मुलजिम सुभाष पुत्र फरसाराम जाति विश्नोई निवासी कालीराणानगर पुलिस थाना भोजासर को अलग अलग प्रकार की देशी व अग्रेजी शराब के कुल 86 पव्वे व 60 बीयर बोतल बरामद किये गये। अभियुक्त सुभाष के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया अनुसंधान जारी है।