Dark Mode
अवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाईकिल जप्त

अवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाईकिल जप्त

टोंक। पुलिस अधीक्षक संजीव नैन द्वारा दिये गये आदेशोंं की पालना में अति. पुलिस अधीक्षक टोंक श्रीमति सरिता सिंह, वृत्ताधिकारी निवाई मृत्युन्जय के सुपरविजन में निवाई थाना क्षैत्र में चलाये जा रहे वांछित अपराधियों के धरपकड़ विशेष अभियान के दौरान एक व्यक्ति को हथियार सहित गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार निवाई थानाधिकारी हरिराम वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के सउनि घासी लाल, हैड कांनि. नीरज, कांनि. राधाकिशन, विनोद कुमार, पायलेट, धर्मराज, गिर्राज, चालक मनोज द्वारा कार्यवाही करते हुये रविवार को कस्बा निवाई में एक देशी पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस मय मोटरसाईकिल सहित आरोपी हरिशंकर पुत्र देवाराम गुर्जर (23) निवासी बड़ली पुलिस थाना चाकसू जिला जयपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्व आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है। थानाधिकारी हरिराम वर्मा ने बताया कि 17 मार्च को उनि घासी लाल को दौराने गश्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाईकिल पर बैठकर निवाई की तरफ आ रहा है, जिसके पास अवैध हथियार है। इस सूचना पर उनि घासीलाल त्वरित कार्यवाही करते हुए मय पुलिस टीम के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर तिराहा पर नाकाबंदी शुरू की, जहां आरोपी हरिशंकर पुत्र देवाराम गुर्जर (23) साल निवासी बड़ली पुलिस थाना चाकसू जिला जयपुर दक्षिण को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस मय मोटरसाईकिल को जप्त किया गया। आरोपी से पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ कर अवैध हथियार की खरीद फरोख्त करने व बैचने के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!