स्मैक बेचने के आरोप में एक को किया गिरफ़्तार
आरोपी के कब्जे से की 06 ग्राम स्मैक बरामद
दौसा . महानिरीक्षक पुलिस रेंज जयपुर उमेश चन्द दत्ता के द्वारा अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव नैन, लालचन्द कायल अति० पुलिस अधीक्षक दौसा व संतलाल पुलिस उप-अधीक्षक सायबर थाना दौसा जिला दौसा के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूध्द अभियान में पुलिस थाना सदर दौसा द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर 6 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।
रविवार को मुखबीर खास ने इत्तला दी। कि गोविन्द देवजी मंदिर के पास एक व्यक्ति स्मैक बेचने की फिराक में है । आदि इत्तला पर मन थानाधिकारी संजय पूनियां मय जाप्ता के मौके पर पहुंचा जहां पर मुखबीर खास के बताये हुलिये का एक व्यक्ति गोविन्द देवजी मंदिर के पास खड़ा हुआ मौजूद मिला जो बावर्दी पुलिस व पुलिस की गाडी को देखकर मोटरसाईकिल नंबर आरजे 29 बीएस 1796 को लेकर भागने लगा जिसको पकडकर नाम पता पूछा तो अपना नाम रत्तीराम पुत्र हीरानाथ जाति सपेरा उम्र 33 साल निवासी पुलिस लाईन के सामने, महेश्वरा खुर्द थाना सदर दौसा जिला दौसा होना बताया जिससे भागने का कारण पूछा तो उक्त व्यक्ति घबरा गया व चैक किया गया तो शर्ट के सामने की जेब में प्लास्टिक की थैली में 06 ग्राम स्मैक मिलने पर उक्त आरोपी को गिरफतार किया गया जिसके संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा नंबर 212 / 2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया ।