Dark Mode
अवैध देशी पिस्टल और मेगजीन के साथ एक गिरफ्तार

अवैध देशी पिस्टल और मेगजीन के साथ एक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध पिस्टल व मैग्जीन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि एसएचओ हरेन्द्र सिंह सोदा के निर्देश पर थाने के हैड कॉन्स्टेबल जगदीश चन्द्र व कॉन्स्टेबल हेमव्रत सिंह, भजन लाल, पृथ्वीपाल सिंह द्वारा गश्त की जा रही थी। गश्त के दौराने जरिये मुखबिर सुचना मिली कि एक व्यक्ति गणेशपुरा तिराये पर अवैध हथियार लेकर खडा हैं। सूचना पर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुवे आरोपी थाना चन्देरिया जिला चित्तौडगढ हाल गणेशपुरा थाना सदर चित्तौडगढ निवासी कपिल शर्मा पुत्र मदन लाल (27) के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल मय मेगजीन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!