Dark Mode
अवैध हथियार सहित एक जना गिरफ्तार

अवैध हथियार सहित एक जना गिरफ्तार

 

 
वैर .  पुलिस अधीक्षक भरतपुर मृदुल कच्छावा द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र बर्मा के निर्देशन में एवं  सीताराम बैरवा  वृताअधिकारी भुसावर के सुपरविजन में प्रेम सिंह भास्कर उपनिरीक्षक थानाधिकारी वैर  के नेतृत्व में नाकेबंदी के दौरान अवैध हथियार मय  02 कारतूस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, थानाधिकारी प्रेम सिंह भास्कर ने बताया कि एसपी साहब  के मौखिक आदेश के अनुसार थाने के सामने सघन ए श्रेणी की नाकेबंदी चल रही थी उसी दौरान जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि बयाना की तरफ से एक व्यक्ति मोटर मोटरसाइकिल से आ रहा है जिस पर एक देसी कट्टा है जो कुछ ही देर में  गांव समराया क्रॉस करके वैर  की तरफ आ रहा है, इस सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक भूरी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर प्राइवेट वाहन से रवाना किया जिन्होंने मुखबिर के बताए हुए  स्थान पर  मुलजिम संजय पुत्र भगवान सिंह जाति जाटव उम्र 24 साल निवासी रायपुर थाना वैर को मय हथियार 315  बोर मय 02  कारतूस के गिरफ्तार किया,  पुलिस  थाने पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा  उससे हथियार लाने ले जाने के बारे में पूछताछ की जा रही  है,

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!