Dark Mode
नौ किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

नौ किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

टोंक . जिले में पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के आदेशानुसार अपराध के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के चलते अति. पुलिस अधीक्षक मालपुरा राकेश कुमार बैरवा के निर्देशानुसार, देवली वृत्ताधिकारी सुरेश कुमार के सुपरविजन में शनिवार की रात्रि को पुलिस थाना घाड़ थानाधिकारी राधाकिशन मीणा ने मय पुलिस जाप्ता अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक जने को पकड़ा है। घाड़ थानाधिकारी राधाकिशन के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल हैड कानि. भैरूलाल, विनोद कुमार, कानि. मनोज कुमार, चालक कानि. रामभजन द्वारा डीएसटी की सूचना पर ग्राम धुंवाकला थाना घाड़ निवासी रमेश पुत्र हरदेव प्रजापत को अवैध मादक पदार्थ गांजा 9 किलो 940 ग्राम अपनी मोटरसाईकिल पर ले जाते हुये ग्राम धुंवाकला के पास से गिरफ्तार कर गांजा जब्त किया गया है। आरोपी रमेश प्रजापत के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश दूनी थानाधिकारी विजय सिंह को सौंपी गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!