Dark Mode
महिला किसानों को एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण होंगे आयोजित

महिला किसानों को एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण होंगे आयोजित

 

दौसा .  महिला किसानों की कृषि में भागीदारी सुनिश्चित करने एवं खेती- वाड़ी से जुड़ी नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य राज्य योजना अंतर्गत दौसा जिले को वर्ष 2023-24 में  कुल 280 ग्राम पंचायतों में 8400 महिला किसानों को एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित करने के भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। कृषि अधिकारी (प्रशिक्षण) दौसा अशोक कुमार मीना  ने बताया कि जिले को प्राप्त एक दिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण  के भौतिक लक्ष्य सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षकों को ग्राम पंचायत वार आवंटित कर विभागीय दिशा निर्देश अनुसार प्रशिक्षण आयोजित करने हेतु निर्देश प्रदान किए गए हैं । ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिला किसान स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी से संपर्क कर प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु अपना नाम प्रशिक्षण आयोजन दिनांक से 07  दिवस पूर्व   लिखवाए ।  प्रशिक्षण में भाग लेने वाली सभी महिलाओं का साक्षर होना आवश्यक है  एवं जिनके पास कृषि कार्य करने हेतु भूमि होना आवश्यक है । प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जावेगा एक प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत क्षेत्र की कुल 30 साक्षर महिला किसानों को शामिल किया जाएगा। प्रातः 10 बजे से  500 बजे तक कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा खेती- वाड़ी से जुड़ी नवीनतम तकनीकी जानकारी एवं कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जावेगी। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!