एक दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
धनाऊ/ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाछड़ाऊ में एक दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमती चंपा चौधरी ने की। उप प्राचार्य मेघा राम चौधरी ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता नगा राम चौधरी ने जल सरंक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। सह प्रभारी लुंभा राम चौधरी व्याख्याता गोमदाराम गौड़ व्याख्याता रावता राम चौधरी व्याख्याता हनुमान सिंह चौधरी वरिष्ठ अध्यापक माणक राम वरिष्ठ अध्यापक खेमराज चौधरी वरिष्ठ अध्यापक पूनाराम चौधरी ने भी अपने विचार रखे। गोद ली गई बस्ती में स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया।स्वयं सेवकों को अल्पाहार करवाया गया। संस्था प्रधान के धन्यवाद संबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।