ब्लॉक मसूदा में एक दिवसीय मानक मित्र कार्यशाला संपन्न
मानक मित्र देंगे सुरक्षा और गुणवत्ता की जानकारी
मसूदा. भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर एवं अजमेर जिला ग्रामीण उपभोक्ता संस्थान मसूदा के संयुक्त तत्वावधान में क्वालिटी कनेक्ट अभियान एवं विश्व उपभोक्ता दिवस पर एक दिवसीय मानक मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत समिति मसूदा के सभागार हॉल में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर के स्टैंडर्ड प्रमोशन ऑफिसर लव कुमार सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियों को भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियो की सम्पूर्ण जानकारी दी साथ ही मानकीकरण, अनुरूपता मूल्यांकन, प्रयोगशाला, ज्वैलरी हॉलमार्किंग के बारे में विस्तार से बताया। लव कुमार सिंह ने मानक मित्रो को बताया की ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आम उपभोक्ता मानकों और लाइसेंसों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बीआईएस वेबसाइट, बीआईएस केयर ऐप, अपने मानकों को जानें, बीआईएस वार्ता आदि प्लेटफार्म पर ऑनलाइन जानकारी ले सकते है।प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए आईएसआई मार्का एवं ज्वैलरी हॉलमार्किंग संबंधित सभी प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर भी लव कुमार सिंह द्वारा कार्यशाला के दौरान दिया गया।कार्यशाला में राघवेंद्र सिंह सचिव उपभोक्ता संदर्भ केंद्र मसूदा ने मानक मित्रो को बताया की भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर द्वारा सोने के गहनों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित जूते, चप्पल, खिलौने सहित बहुत सारी चीजें अनिवार्य लाइसेंस के दायरे में कर दी गई है साथ ही आम उपभोक्ता वर्तमान में जूते ,चप्पल एवं खिलौनों पर भी बीआईएस आईएसआई मार्क को देखकर खरीद सकते है इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है क्योंकि प्रतिवर्ष भारत देश में अन्य देशों से फुटवियर एवं खिलौनों से जुड़ी बड़ी मात्रा में सामग्री आती है और बाजार में सस्ते के चक्कर में आम उपभोक्ता खरीद लेते हैं और यह जल्दी ही खराब हो जाते हैं तथा टूट जाते है जिससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है इसलिए बीआइएस आईएसआई मार्का लगाने से आम उपभोक्ता अपने लिए अच्छी क्वालिटी के जूते चप्पल एवं खिलौने खरीद सकेंगे।भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जूते, चप्पल,खिलौनों, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम सहित विभिन्न उत्पादों पर अनिवार्य प्रमाणन योजना से आम उपभोक्ता को बेहद लाभ होगा साथ ही बिना मार्का एवं बिना गुणवत्ता खराब जूते, चप्पल, खिलौनों सहित घटिया क्वालिटी के उत्पादों पर रोक लगेगी।कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी रामकरण मीणा द्वारा उपस्थित समस्त सदस्यों को प्रधानमंत्री आवास योजना, ई श्रम योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सिलिकोसिस योजना, चिरंजीवी योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी अनिल कुमार जेथलिया ने उपस्थित प्रतिभागियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जन्म मृत्यु पंजीयन, विवाह पंजीयन शत प्रतिशत करवाने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम में दुर्गालाल सेन पंचायत समिति मसूदा, मती मंजू सैन, नरेंद्र पाल पदावत, चंद्रभान सिंह, युवराज सिंह ने भी उपयोगी जानकारियों से अवगत करवाया।मानक मित्र कार्यशाला कार्यक्रम में ब्लॉक मसूदा के राजीव गांधी युवा मित्र, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, बीआरपी एवं वीआरपी, स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सदस्यों सहित 80 महिला पुरुष युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया।