Dark Mode
एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 

एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 

 
रतनगढ़ ।  स्थानीय भगवान देवी भुवालका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में इंटरेक्टिव बोर्ड के विधिवत संचालन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। भामाशाह प्रेरक राजीव उपाध्याय की प्रेरणा से तहसील के शहरी एवं ग्रामीण अंचल के 75 राजकीय विद्यालयों में भामाशाहों के सहयोग से अत्याधुनिक इंटरेक्टिव बोर्ड प्रदान किए गए हैं। कार्यक्रम में सीबीईओ भंवरलाल डूडी, नोडल प्रधानाचार्य बाबूलाल सांखोलिया, आरपी पवन जोशी, इंटरेक्टिव बोर्ड समिति के संयोजक नगेन्द्र शर्मा, अजय सारस्वत, प्रशिक्षक आरती और कार्यवाहक प्रधानाचार्य महेंद्र डूडी मंचस्थ थे। सीबीईओ भंवरलाल डूडी ने भामाशाहों द्वारा प्रदत्त एक लाख सत्तावन हजार रुपए लागत वाले इंटरेक्टिव बोर्ड के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से भामाशाह एवं प्रेरक का आभार व्यक्त करते हुए सभी संस्था प्रधानों को इन बोर्ड के समुचित उपयोग के निर्देश दिए। समिति के अजय सारस्वत ने अध्ययन प्रक्रिया में इंटरेक्टिव बोर्ड के अधिकतम उपयोग पर बल दिया । कार्यक्रम में नोडल प्रधानाचार्य बाबूलाल सांखोलिया व आरपी पवन जोशी ने भी विचार प्रकट किए।  कार्यवाहक संस्था प्रधान महेंद्र डूडी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर तहसील के 75 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधान, कंप्यूटर अनुदेशक एवं शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक नगेंद्र शर्मा ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!