सिंगल उपयोग प्लास्टिक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
कोटपूतली. ग्राम कंवरपुरा स्थित कृषि महाविधालय में एनएसएस द्वारा सिंगल उपयोग प्लास्टिक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एनएसएस प्रभारी डॉ. विष्णु शंकर मीणा ने बताया कि छात्रों को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई। डॉ. डी के बैरवा ने सिंगल यूज प्लास्टिक को सडक़ पर नहीं फेंकने की सलाह दी, क्योंकि इसको खाने से पशुओं की मृत्यु हो जाती है। कॉलेज के डीन डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विभिन्न उत्पादों जैसै पॉलीथीन, प्लास्टिक कप, पानी की बोतलें आदि का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर सरकार द्वारा 12 अगस्त 2021 को प्रतिबंध लगा दिया गया था। डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान डॉ. पार्वती दीवान, डॉ. सुशीला ऐचरा, डॉ. नीरज मीणा, डॉ. ओमेश कुमार, कुन्दन मीणा, दीपक सैनी, विजय सिंह यादव, अजय, अंकित समेत अन्य मौजूद रहे।