ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत
धौलपुर। शुक्रवार देर शाम सदर थाना के पास एक ट्रैक्टर ट्राली के असंतुलित होकर पलटने से एक जने की मौत हो गई जिसके शव को पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि संतोष पुत्र राम खिलाड़ी निवासी लहर दिमनी मध्य प्रदेश अपने कुछ साथियों के साथ गांव से वृंदावन ट्रैक्टर में बैठकर जा रहा था तो सदर थाना के पास ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई जिसमें संतोष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है तथा परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।