Dark Mode
शिमला में वाहन खाई में गिरने से एक की मौत, तीन घायल

शिमला में वाहन खाई में गिरने से एक की मौत, तीन घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक वाहन के खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शिमला में मतियाना कांडरू रोड पर बाबा की कुटिया के पास एक वाहन (एचपी 95-1756) के सड़क से नीचे गिर जाने पर यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान सुंदरलाल शर्मा (70) के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए सौरभ शर्मा, संतोष शर्मा और सुनील शर्मा को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (आईजीएमसीएच), शिमला रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (तेज गति से गाड़ी चलाना), 337 (चोट पहुंचाना) और 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!