सड़क दुर्घटना में एक की मौत दो घायल
बहरोड़। बहरोड़ कुण्ड सड़क मार्ग पर बीघाना बस स्टैण्ड के पास रविवार की रात लगभग 11 बजे सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दो घायल हो गये। जिनका बहरोड़ के निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को गण्डाला गाॅव निवासी महेश गोयल पुत्र राजेन्द्र गोयल उसका बेटा लक्षित गोयल और मनोज कुमार सैन पुत्र मोहरसिंह सैन बीघाना गाॅव में शादी समारोह अटैण्ड कर स्कूटी से वापिस लौट रहे थे। बहरोड़ कुण्ड सड़क पर बीघाना बस स्टैण्ड पर बहरोड़ की ओर से आ रही पिकअप ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार तीनों घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरन्त प्रभाव से निजी वाहन से बहरोड़ के निजी अस्पताल में पहूॅचाया। जहाॅ एक युवक मनोज कुमार सैन पुत्र मोहरसिंह सैन उम्र 42 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं महेश गोयल का उपचार चल रहा है और उसके बेटे लक्षित गोयल को उपचार के बाद देर शाम को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लाया गया है। मृतक मनोज अपने माता का इकलोता बेटा था। वह बहरोड़ में स्कूल स्टेडियम के सामने डायमंड पार्लर के नाम से हेयर सैलून चलाता था। उसके पिता मोहरसिंह सेना से सेवा निवृत हैं। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। मृतक की मां और पत्नि ग्रहणी हैं।