Dark Mode
पच्चीस वर्षों से बंद एक किलोमीटर राजस्व रास्ता खुलवाया

पच्चीस वर्षों से बंद एक किलोमीटर राजस्व रास्ता खुलवाया

 
सोजत। राजस्व प्रशासन जनहितकारी योजना महंगाई राहत कैंप के साथ साथ आम जन को त्वरित राजस्व राहत प्रदान करने में जुटा है।इसी परिप्रेक्ष्य में राजस्व शिविर के माध्यम से वर्षों से लंबित पड़ी राजस्व समस्याओं का भी त्वरित निस्तारण किया जा रहा है ताकि आमजन को भौतिक रूप से राजस्व न्याय प्रदान किया जा सके.इसी क्रम में तहसील प्रशासन सोजत द्वारा पटवार मण्डल मुरड़ावा के राजस्व ग्राम उदेशी कुआ में लगभग एक किलोमीटर रास्ता खुलवाया जाकर लगभग खातेदारों को मौके पर ही त्वरित राहत प्रदान की गई.
नायब तहसीलदार नरपत सिंह परिहार ने बताया कि राजस्व शिविर के दौरान तहसीलदार के समक्ष श्री सदीक़ ख़ान पुत्र शब्बीर ख़ान तथा प्यारेलाल नायक पुत्र पुराराम ने एक लिखित शिकायत पेश की कि सरहद मौजा उदेशी कुआँ के ख़सरा नंबर 688 क़िस्म ग़ैर मुमकिन रास्ता पर ढगलाराम पुत्र पुराराम नायक सहित कई अतिक्रमियों ने लगभग पच्चीस वर्षों से कब्जा कर रखा है,जिससे 50 के लगभग खातेदारों के आवागमन का रास्ता बंद हो गया है और इन खातेदारों को भयंकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायत प्राप्त होते ही तहसीलदार दीपक साँखला ने सरपंच प्रतिनिधि श्री सत्यनारायण गुर्जर को शिविर में बुलाया।ग्राम पंचायत द्वारा तुरंत जेसीबी उपलब्ध करवाई गई।तहसीलदार मय रेवन्यू टीम मौके पर पहुँचे।पटवारी संजय मेवाड़ा,श्री फ़तहसिंह और मेजरसिंह द्वारा चौतरफ़ा सीमाज्ञान कर,रास्ते के निशानात तय किए.तत्पश्चात् तहसीलदार ने जेसीबी के माध्यम से मौके से अतिक्रमण हटाना प्रारंभ किया गया।मौके पर लीला देवी नायक द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया गया।जिसको मौतबीरान और ड्राइवर भंवरसिंह द्वारा समझाइश कर शांत किया गया।तत्पश्चात् समस्त तारबंदी,सीमेंट के पोल,पत्थर की पट्टियाँ और झाड़-झंखाड़ हटाकर आवागमन को निर्बाध किया गया.मौके पर पुनः अतिक्रमण ना हो,इस बाबत मौके पर उपस्थित उभय पक्षों को पाबंद किया गया।इस दौरान दूसरे गाँवों के परिवादी भी मौके पर पहुँचे,और अन्य रास्ते भी खुलवाने की माँग की।तहसीलदार दीपक साँखला ने बताया कि अतिक्रमण से बाधित अन्य रास्तों को जल्द ही खुलवाया जाकर आम काश्तकारों के सुखाधिकार बहाल किए जाएँगे।इस दौरान आइएलआर श्री गोविंदसिंह और ड्राइवर भँवरसिंह ने अच्छा सहयोग किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!