Dark Mode
ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर गिरी गाज,एक लाख जुर्माना वसूला

ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर गिरी गाज,एक लाख जुर्माना वसूला

बीकानेर। मंडल रेलवे बीकानेर की ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों से जुर्माना वसूली के लिये चलाये गये अभियान के तहत मंडल रेलवे की टीमों ने एक लाख रूपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला है। मंडल वाणिज्यि प्रबंधक जितेन्द्र शर्मा ने बताया उत्तर पश्चिमी रेलवे ने विशेष टिकट चैकिंग अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा करने वाले 268 यात्रियों पर जुर्माना लगाया। उन्होने बताया कि सादुलपुर-हिसार व हिसार-भिवानी मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में विशेष टिकट चैकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-हिसार सुपरफास्ट, जयपुर-भटिंडा पैसेंजर, लालगढ़-डिब्रुगढ़, अवध-आसाम एक्सप्रेस, सिरसा-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस, हिसार-नई दिल्ली फास्ट पैसेंजर स्पेशल, गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस, बठिंडा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनों में यात्रा करने वाले रेलयात्रियों के बीच सघन टिकट चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट या गलत टिकट यात्रा करने वाले, सीमा से अधिक वजन, आकार के सामान लेकर चलने के 268 मामले दर्ज किये। 268 मामलों से अतिरिक्त किराया और जुर्माने के कुल 1,09,405 रूपए वसूल किये गये। इस अभियान में बीकानेर, हिसार व चुरू के 14 टिकट चैकिंग स्टॉफ शामिल थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!