Dark Mode
मिजोरम के सेरछिप से एक व्यक्ति गिरफ्तार, छह राइफल बरामद

मिजोरम के सेरछिप से एक व्यक्ति गिरफ्तार, छह राइफल बरामद

मिजोरम के सेरछिप जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 12 बोर की एकल बैरल वाली छह राइफल बरामद की गई हैं। असम राइफल्स ने एक बयान में यह जानकारी दी। असम राइफल्स ने बताया कि असम राइफल्स और राज्य पुलिस ने हथियारों की तस्करी के बारे में मिली एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 29 नवंबर को नाका लगाकर एक वाहन को रोका। इसने कहा कि वाहन की गहन तलाशी में राइफल बरामद हुईं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!