अवैध देशी कट्टे एवम एक जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नौगावा . थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध देशी कट्टा 315 बोर एवम एक जिंदा कारतूस सहित रघुनाथगढ़ से गिरफ्तार किया। नौगावा थानाधिकारी सुनील टांक ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति सरकारी स्कूल के पास रघुनाथगढ़ में।खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए हुलिया अनुसार एक व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी कट्टा एवम एक जिंदा कारतूस 315 बोर मिला। उक्त व्यक्ति से इन हथियारों के संबंध में पूछताछ की तो उसनें इन हथियारों के संबंध में कोई लाइसेंस नही होना बताया। जिस पर उक्त मुलजिम को 315बोर अवैध हथियार रखने के जुर्म में 9/25आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार मुलजिम ने अपना नाम आसिफ पुत्र समसु जाती मेव उम्र 19साल निवासी खेड़ी पुलिस थाना जुरहैरा जिला भरतपुर बताया।