Dark Mode
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत

रतनगढ़। देर रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार देर रात रतनगढ़-चूरू ट्रेक पर घुमान्दा से करीब एक किलोमीटर दूर मोलीसर स्टेशन की तरफ अज्ञात ट्रेन की चपेट में करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे ट्रेक में जब पटरियों की जांच कर रहा था, उस दौरान घटना का पता चला, जिस पर ट्रेक मैन ने सामने से आ रही मालगाड़ी को रुकवाकर ट्रेन के गार्ड को घटना से अवगत करवाया, जिस पर गार्ड ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी, जिस पर उन्होंने जीआरपी पुलिस को घटना से अवगत करवाया। मामला सिविल पुलिस का होने के कारण जीआरपी ने थाने में घटना की सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्ती के प्रयास में जुट गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!