Dark Mode
अपने कर्तव्यों का निर्वहन हमेशा से करना चाहिए ईमानदारी से-जिलाध्यक्ष दीप्ति तिवाडी

अपने कर्तव्यों का निर्वहन हमेशा से करना चाहिए ईमानदारी से-जिलाध्यक्ष दीप्ति तिवाडी


- कर्तव्य बोध दिवस समारोह का आयोजन
सीकर। जिले के लक्ष्मणगढ़ के श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज कर्तव्य बोध दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि व एबीआरएसएम जिलाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति तिवाडी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 12 जनवरी विवेकानंद जयंती से 23 जनवरी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती तक कर्तव्य बोध दिवस समारोह का आयोजन किया जाता है तथा सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए।जिस प्रकार श्री राम जी ने कर्तव्य का पालन करते हुए राजपाट छोड़ दिया था और वनवास ग्रहण कर लिया था उसी प्रकार हमे हमारे परिवार समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए।एबीआरएसएम के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रामसिंह ने संगठन का परिचय करवाते हुए कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा शिक्षक संगठन है जिससे लगभग 12 लाख शिक्षक जुड़े हुए हैं और यह संगठन अधिकारो की बात नहीं करके कर्तव्यों की बात करता है। विशिष्ट अतिथि श्री रोहित जी व डॉ दीपेन्द्र सैनी ने भी विभिन्न उदाहरणों से स्वत्व को पहचानते हुए कर्तव्य निभाने पर जोर दिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने भी रामायण के अनेक प्रसंग की चर्चा करते हुए भगवान श्री राम से प्रेरणा लेकर जीवन को आदर्श बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आनन्द शर्मा ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!