Dark Mode
एनसीईआरटी से बाहर जाने से नहीं घबराना चाहिए : शंशाक शर्मा

एनसीईआरटी से बाहर जाने से नहीं घबराना चाहिए : शंशाक शर्मा

जयपुर। मुरलीपुरा निवासी शंशाक शर्मा ने भी नीट 2024 परीक्षा में 720 में से 720 अंक प्राप्त किए हैं। स्टूडेंट्स शशांक शर्मा ने बताया कि मेरे मम्मी-पापा दोनों ही एसएमएस में डॉक्टर हैं। मैं जब भी पढ़ता था, तो यह नहीं गिनता था कि मैंने कितने घंटे पढ़ाई की। मैं हमेशा ब्रेक लेकर पढ़ाई करता था। सोशल मीडिया से मैंने दूरी बनाई थी। उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी सब कुछ नहीं होती, स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए एनसीईआरटी से बाहर जाने से नहीं घबराना चाहिए। कई बार एक चीज को पढ़ते हुए बोर होने लगते हैं, ऐसे में जेईई मटेरियल पढ़ने से नॉलेज बढ़ती है। एक्सपर्ट आशीष अरोड़ा ने कहा कि इस बार अच्छा रिजल्ट आने के दो कारण हैं, एक तो बच्चों का प्रिपरेशन लेवल अपग्रेड हुआ और दूसरा पढ़ाई को लेकर डिसिप्लिन। 4 साल पहले की बात करें तो 720 मार्क्स केवल 2 या 3 स्टूडेंट्स के ही आ पाते थे, लेकिन इस बार 70 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने इतने मार्क्स हासिल किए। यह इसलिए भी हुआ है क्योंकि एनटीए ने इस बार पूरा सिलेबस एनसीईआरटी पर फोकस रखा है। इसके बाद भी सभी बच्चों को एम्स कॉलेज में आसानी से प्रवेश नहीं मिल पाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!