
‘एक कदम पुस्तकालय की ओर’ अभियान शुरु
बारां। पुस्तकालय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद मीणा ने बताया कि बुधवार 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर चारमूर्ति चौराहे स्थित राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जा रही है। आम पाठकों को अध्ययन करने के लिए पुस्तकालय से जोड़ने हेतु प्रेरित करने के लिए ‘एक कदम पुस्तकालय की ओर’ अभियान शुरू किया जाएगा। सदस्यता पंजीकरण और आजीवन सदस्यता प्रदान की जाएगी। पुस्तकालय में 21 हजार पुस्तकों का विशाल ज्ञान संग्रह उपलब्ध है। तथा दैनिक समाचार पत्रों के साथ पाक्षिक मासिक पत्रिकाएं आम पाठकों के लिए प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक निशुल्क उपलब्ध रहती है।