Dark Mode
महिला सशक्तिकरण के संबंध में ऑनलाइन शिविर आयोजित

महिला सशक्तिकरण के संबंध में ऑनलाइन शिविर आयोजित

सवाई माधोपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने सिस्कों वेबैक्स के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं जिला विधिक सेवा योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले के समस्त पैरालीगल वॉलिटयर एवं अधिवक्तागण के साथ ऑनलाईन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने ऑनलाइन शिविर में जडे जिले के समस्त पैरालीगल वॉलेन्टियर्स, पैनल अधिवक्तागण एवं अन्य आमजन को बताया कि जिले में विधिक सेवा योजनओं एवं कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु समय -समय पर आमजन को विधिक जानकारी देकर एवं नालसा व रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याकारी योजनओं एंव महिला सशक्तिकरण के संबंध में ंआमजन को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर उन्हें विधिक जानकारी प्रदान करने की अपील की गई।
उन्होंने पैरालीगल वालिटंयर एवं अधिवक्तागणों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए आमजन में प्रचार-प्रसार के लिए जागरूक करने की बात कहीं। पैरा लीगल वालिटंयर (पी.एल.वी.) को बताया कि निःशक्त जनों के अधिकारों के संबंध में कार्यशाला आयोजित करने एवं छात्र-छात्राओं एवं महिला व बाल उत्पीडन रोकथाम अधिनियम, बाल-विवाह, बाल तश्करी, एवं छात्र-छात्राओं को विभिन्न योजनानुसार मिलने वाली छावृतियों की जानकारी प्रदान करने हेतु निर्देशित किया एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाईन नम्बर का शिविरों में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!