'मुसीबत के वक्त सिर्फ सलमान सर ने की मदद- सूरज
जिया खान बहुत अच्छी लड़की थी, उसने कभी मुझ पर पर्सनली या मीडिया में आरोप नहीं लगाए। उसकी फैमिली में कोई काम नहीं करता था। जिया के पास जब तक पैसे थे तब तक ही उसकी फैमिली साथ थी। जब जिया को प्यार और हेल्प की जरूरत थी, तब उसके साथ सिर्फ मैं था, उसकी फैमिली नहीं। इसी वजह से उसने सुसाइड किया। उसकी मां कभी अच्छे डॉक्टर के पास लेकर नहीं गईं। वो सिर्फ जिया को काम करने के लिए पुश करती थीं। उन्होंने कभी जिया के मेंटल इलनेस का ख्याल नहीं रखा। ये बातें हाल ही में कोर्ट से बरी हुए एक्टर सूरज पंचोली ने कही है। उनके ऊपर पिछले 10 साल से एक्ट्रेस जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस चल रहा था। 28 अप्रैल को उन्हें इन सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया।