Dark Mode
दुसरों को क्षमा करने वाला व्यक्ति ही महान होता है-हरिशरण महाराज

दुसरों को क्षमा करने वाला व्यक्ति ही महान होता है-हरिशरण महाराज

चूरू गीता क्लास में रविवार को कथावाचक हरिशरण महाराज पंहुचे उन्होंने गीता क्लास में पढ़ने वाले बच्चों से संवाद किया। महाराज ने कार्यक्रम का शुंभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया। महाराज ने बच्चों से नियमित रूप से गीता पाठ करने का आह्वान करते हुए बच्चों को मोबाईल से दुर रहने व स्वस्थ जीवन जीने से सम्बधित योग क्रियाओं की जानकारी दी। महाराज ने कहा कि दुसरों को क्षमा करने वाला व्यक्ति ही महान होता है। सब कुछ भगवान का ही है। और भगवान में ही मिलना है। हमें किसी भी चीज पर घमंढ नहीं करना चाहिए। महाराज ने बताया कि बच्चों को सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक खाने पीने और रहने के तरीके नियम बताए। उन नियमों का पालन बच्चे नियमित रूप से करंे। संयोजक संजय सिंघानिया ने बताया कि सराफ फाउंडेशन द्वारा संचालित गीता क्लास में बच्चों को संस्कारित बनाया जा रहा है। इस अवसर पर रविवार को कथावाचक हरिशरण महाराज ने 5 व 12 श्लोक सुनाने वाले बच्चों को बैग देकर सम्मानित भी किया। महेश शर्मा, जनार्दन आचार्य व निरंजन देव ने बच्चों को गीता क्लास में पांच श्लोक, 23वां, 15वां और 16वां अध्याय, गजल गीत के पाठ का अभ्यास करवाया। बच्चों ने अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर मोहित सिंघानिया, माधुरी शर्मा, पूजा खंडेलवाल, दिव्या शर्मा, रेणु बजाज, पूनम शर्मा आदि उपस्थित। संजय सिघानिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!