महिला बी एड काॅलेज का ओपन एयर सेशन जारी
पीपाड़ शहर। उपखंड क्षेत्र के बोरुदां कस्बे के श्री सबल महिला शिक्षण संस्थान में चल रहे पांच दिवसीय ओपन एयर सेशन कैंप शुक्रवार को सम्पन्न होगा।संस्थान के व्यवस्थापक लक्ष्मणसिंह देवल ने बताया कि श्री सबल महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की बी.एड प्रथम वर्ष की छात्राध्यापिकाओं का पांच दिवसीय ओपन एयर सेशन शिविर शुक्रवार को समापन होगा।वहीं गुरुवार को एकल गान में मीराबाई सदन की कविता प्रजापत ने प्रथम स्थान, सरोजिनी नायडू सदन की राधा ने द्वितीय स्थान तथा महादेवी वर्मा सदन की निरमा एवं पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मीराबाई सदन की अनीता टाक, गुड्डी व कविता गहलोत ने प्रथम स्थान, महादेवी वर्मा ग्रुप की मंजू मुंडेल, पूजा खोजा, पूजा सोनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तथा सरोजिनी नायडू ग्रुप की सागर देवासी, विनोद वैष्णव व तेजस्विनी ने तीसरा स्थान पर रही। समूह नृत्य में प्रथम स्थान महादेवी वर्मा ग्रुप की पूजा भाटी, निरमा, पूजा खोजा व प्रतिभा ने पहला स्थान, मीराबाई ग्रुप की ज्योति, कंचन, इंद्रा, गुड्डी, अंजलि व दीपा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सरोजिनी नायडू ग्रुप की रेणुका व रिंकू बारूपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्राचार्य डॉक्टर संतोष शर्मा, प्रधानाचार्य भंवरसिंह उदावत, रामकरण देथा व छोटूराम जुरिया संयुक्त कई शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रही।