हादसे को निमंत्रण देते खुले में लगे ट्रांसफार्मर
रतनगढ । शहर में विधुत विभाग द्वारा लगाए गए बिजली के ट्रांसफर अधिकतर जगह बिना चारदीवारी या तारबंदी के खुले में रखे हुए है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वर्तमान वर्षात के मौसम में ट्रांसफार्मरों के नीचे घास उग गई है, जिससे सड़को पर घूमने वाले बेसहारा पशु घास खाने के चक्कर मे करंट की चपेट में आ सकते है, जबकि विधुत विभाग के कर्मचारी व अधिकारी इस समस्या से अनजान नही है, लेकिन कोई बड़े हादसे का इंतजार करते लगते है। शहर में प्रजापति भवन के पास, बाल गोगामेड़ी के पास, गोरिसरियो की ढाणी, भरतियो की ढाणी, रिणवा भवन के सामने, चांदगोठिया कुएं के पास सहित शहर में अधिकतर जगह विधुत विभाग द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर बिना सुरक्षा के खुले में पड़े है। जनहित में विभाग को तुरंत इस समस्या का समाधान करने की जरूरत है।