शूटिंग रेंज का उद्घाटन
सीकर,मुहम्मद सादिक। स्थानीय सांवली स्थित भारतीय पब्लिक स्कूल में आज शूटिंग रेंज का उद्घाटन मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त श्री मोहनलाल यादव, विशिष्ट अतिथि धोद एस.डी.एम. श्री कुणाल राहड़ ने फीता काटकर एवं राइफल से निशाना लगाकर किया। उद्घाटन समारोह में भारतीय पब्लिक स्कूल के एन.सी.सी. छात्र-छात्राओं के अतिथियों को सलामी दी, संस्था के वाइस चैयरमेन डॉ. शीशराम रणवां ने अतिथियों का गुलदस्ता प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह में भारतीय पब्लिक स्कूल के निदेशक राजेन्द्र ढ़ाका, प्रिसिंपल रीटा शर्मा, जटाशंकर पूनियां, डॉ.महेन्द्र सिंह खीचड़, डॉ. दीनदयाल नागा एवं सुशील शर्मा उपस्थित थे। संभागीय आयुक्त को सत्र 2024 में शूटिंग में नेशनल खेलने वाले विद्यार्थियों का डॉ.शीशराम रणवाँ ने परिचय करवाया। उद्घाटन समारोह में संभागीय आयुक्त ने कहा कि भारतीय पब्लिक स्कूल की स्तरीय सुविधाओं से खेल प्रतिभाओं को तराशने का समुचित अवसर मिलेगा।