Dark Mode

"हमारा स्वास्थ्य-हमारी जिम्मेदारी" अभियान का संचालन 01 जुलाई से

अभियान में एंटीलार्वा गतिविधियां, सर्वे, सैम्पलिंग और अन्य जागरूकता गतिविधियों का होगा आयोजन

 
जयपुर ।। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 जुलाई से "हमारा स्वास्थ्य-हमारी जिम्मेदारी" अभियान का संचालन किया जाएगा। अभियान में एंटीलार्वा गतिविधियां, सर्वे, सैम्पलिंग और अन्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि मानसून के दौरान जलभराव के बाद संभावित वैक्टर जनित मौसमी बीमारियों (डेंगू, मलेरिया, चिगनगुनिया, स्क्रबटाइफस ) आदि की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा जिले में 1 जुलाई से "हमारा स्वास्थ्य-हमारी जिम्मेदारी" अभियान का संचालन किया जाएगा। अभियान में अन्य विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभागीय टीमों द्वारा नियमित सर्वे, सोर्स रिडक्शन, एंटीलार्वा व लार्वा प्रदर्शन जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
 
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. सुरेन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि अभियान के संबंध में दिए गए कार्य दायित्वों को गंभीरता के साथ जिम्मेदारीपूर्वक निभाते हुए प्रभावी रोकथाम गतिविधियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। आमजन को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही बुखार के रोगियों को चिन्हित कर सैंपल लिए जाएंगे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!