Dark Mode
आईटीआई में एडमिशन का मौका, 23 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

आईटीआई में एडमिशन का मौका, 23 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

भीलवाड़ा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), भीलवाड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27/28 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों से राज्य स्तरीय केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

संस्थान के उपनिदेशक (प्रशिक्षण) सूरज पंवार ने बताया कि राजस्थान के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एनसीवीटी और एससीवीटी के अंतर्गत संचालित विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए 15 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल या नजदीकी ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।

प्रवेश के लिए पात्रता संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 1 सितंबर 2026 को 14 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 जुलाई 2026 को अस्थायी मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 25 जुलाई 2026 को संस्थान प्रबंधन समिति (आईएमसी) की सीटों पर संबंधित संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

उपनिदेशक ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भीलवाड़ा में स्वीकृत विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रस्तावित है। उन्होंने युवाओं से तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर आवेदन करने की अपील की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!